शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

हरतालिका तीज के मौके पर मुजफ्फरपुर में सुहागिन महिलाओं की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ पड़ी। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कई कन्याओं ने भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत किया।

शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरतालिका तीज के अवसर पर सोमवार को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की और पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।कुंवारी कन्याओं ने भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखकर शिव-पार्वती का पूजन किया। शहर के बाबा गरीबनाथ मंदिर, रामदयालु स्थित मुक्तिनाथ मंदिर, साहूपोखर शिव मंदिर, गोला रोड नीलकंठ महादेव और बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्मपुरा सर्वेश्वरनाथ मंदिर, हरिसभा मुरली मनोहर राधेकृष्ण मंदिर, बीबीगंज माई स्थान, मिठनपुरा, कलमबाग चौक, भगवानपुर समेत विभिन्न इलाकों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

महिलाओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, अक्षत, चंदन और प्रसाद अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि तीज व्रती सुबह से शाम तक मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते रहे। हजारों सुहागिनों ने मंदिर में व्रत कथा का श्रणव किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य