हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा सिंहद्वार से शुरू होकर खानपुर तक गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। रावत ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होना आवश्यक है और कार्यकर्ता किसी भी मुश्किल से डरने वाले नहीं हैं।
हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा सिंहद्वार से शुरू होकर खानपुर तक निकाली गई। पांच विधानसभा क्षेत्र से निकाली गई यात्रा में हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन होना है। ईडी, जीएसटी विभागों के छापो से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता से कार्य कर रही है। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत, डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, महेश प्रताप सिंह राणा, राजबीर सिंह चौहान, मकबूल कुरैशी, मनोज धनगर, मो. हारून, संतोष चौहान, अंजू मिश्रा आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


