धरती में जब कान लगा रहा हूं तो वहां से बदलाव की आवाज आ रही है: हरीश रावत
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस हाईकमान की आपत्ति के बावजूद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस हाईकमान की आपत्ति के बावजूद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जसपुर से हल्द्वानी तक ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ लेकर निकल पड़े। करीब 100 किमी के सफर में जगह-जगह स्वागत और उनके साथ जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के भीतर रावत की राजनीतिक सक्रियता को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया। यात्रा करीब 12 बजे जसपुर, काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए रात आठ बजे हल्द्वानी पहुंची। यात्रा में कुमाऊं के सभी वरिष्ठ नेता नजर आए। इसके उलट नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की गैरमौजुदगी ने कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति का कारण पार्टी या आर्य की ओर से सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।
यात्रा का स्वागत
सोमवार रात करीब आठ बजे स्वराज आश्रम में यात्रा का हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट समेत कई वरिष्ठ पादधिकारियों ने ढोल नागड़ों के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में हरीश रावत ने कहा कि डॉक्टरों ने भी उन्हें यात्रा करने से मना किया हुआ था बावजूद उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वालों के लिए धन्यवाद यात्रा निकालना जरूरी समझा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर में जब कान लगा रहा हॅं धरती बदलाव-बदलाव की आवाज आ रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तराखंड में और 2029 में केन्द्र में बदलाव होगा और ये यह बदलाव कांग्रेस लाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में बिना लिए दिए कुछ नहीं होता है। जिन लोगों ने काम मिलने की उम्मीद में पैंसा दिया था अब उनका पैंसा भी फस गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले सीबीआई और अब ईडी भेज कर उनको और उनकी पार्टी को बदनाम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कलंक के साथ दुनिया से नहीं जाना चाहते।
विपक्ष से बातचीत
वेणुगोपाल से में मिला था
मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि वह रविवार को केसी बेणुगोपाल से मिले थे। कुमारी शैलजा द्वारा यात्रा नहीं करने को लेकर जारी पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि हां उनकी जानकारी में आया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी सारी बातें 7 अक्तूबर को वेणुगोपाल से मिल कर उनके सामने रखेंगे।
विधायकों की तारीफ
एक एक कर की सभी विधायक की तारीफ
उन्होंने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट को नई पीढ़ी के नेता तैयार करने वाला नेता कहा वहीं विधायक सुमित हृदयेश को राज्य के सबसे बेहतर विधायकों में बताया। वहीं विधायक हरीश धामी को संघर्ष में मजबूती से खड़ा होने वाला विधायक बताया। मंच से उन्होंने एक एक कर करीब 50 से ज्यादा कांग्रेस के छोटे बड़े सभी पदाधिकारियों के नाम पड़ कर उनका आभार जताया।
पार्टी में गुटबाजी
पार्टी में गुटबाजी नहीं चलेगी
द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने पार्टी के भीतर चल रही उठक पठक को अपने भाषण में जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बड़ों को छोटों की इज्जत करनी चाहिए। यह कह कर उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से हरीश रावत को पार्टी में किनारे करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाजी नहीं चलेगी और गुटबाजी करने वालों को कार्यकर्ताओं से सबक सिखाने को कहा।
स्वराज आश्रम में मौजूद
ये रहे स्वराज आश्रम में मौजूद
स्वराज आश्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, पूर्व विधायक नरायण पाल, हेमेश खर्कवाल, पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी, डॉ. केदार पलड़िया, सुहैल सिद्दीकी, खजान गुड्डू, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, मधु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, बालम सिंह बिष्ट, भोला भट्ट, खजान पांडे, गोविंद बगडवाल सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
यात्रा की चर्चा
इस लिए है ज्यादा चर्चा में यात्रा
दरअसल, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने एक अक्टूबर को रावत को पत्र भेजकर यात्रा और ऐसे कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया था। पार्टी नेतृत्व का तर्क था कि संगठन के समानांतर व्यक्तिगत कार्यक्रमों से एकजुटता का संदेश प्रभावित हो सकता है। इसके बावजूद रावत ने सोशल मीडिया पर ‘अब रुकना नहीं’ का संदेश देते हुए यात्रा जारी रखी।
पोस्ट-होर्डिंग्स की चर्चा
चर्चा में रहे पोस्ट-होर्डिंग्स
हल्द्वानी में यात्रा को लेकर लगेन हरीश रावत के ब्लू जींस, भगवा टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने स्वागत बैनर-पोस्टर खासे चर्चा में रहे। राजनीतिक विशलेषकों का कहना है कि 79 वर्षीय हरीश रावत ने जता दिया कि वह न सोच से और न ही पहनावे और कार्यप्रणाली से अभी बूढ़े हुए हैं।
चुनाव में आशंकाएँ
चुनाव में बिखराव को लेकर भी लगने लगी आशंका
राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में सभा से पैदा हुए जोश के बाद भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के दावे कर रही प्रदेश कांग्रेस बिखरती दिख रही है। विशलेषकर प्रदेश प्रभारी के मना करने के बावजूद बगावत कर धन्यवाद यात्रा निकाल को केन्द्रीय नेतृत्व से पंगा लेने के रूप में और पार्टी में अपनी पकड़ दोबारा से मजबूत करने के रूप में देख रहे हैं। यही नहीं पार्टी को दो खेमों के रूप में देखा जा रहा है जिसका असर अगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है।

