भाजपा ने वोट चोरी कर राज्यों में सरकार बनवाने का काम किया है- हरीश रावत
फोटो-1101: छुटमलपुर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। में देशभर में चल रहा आंदोलन भाजपा सरकार को उखाड़

छुटमलपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के सहयोग से भाजपा ने वोट चोरी कर सरकारें बनवाई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चल रहा आंदोलन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। बुधवार को दिल्ली से देहरादून जाते समय छुटमलपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी हुई है और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि करोड़ों मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। हरीश रावत ने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष होते तो महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड और कई अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम अलग होते। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर वोट चोरी के दोषियों को दंडित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा में वोट चोरी के कई आर्किटेक्ट होने का आरोप भी लगाया। इंडिया गठबंधन के संबंध में उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरे देश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगा। इस दौरान हसीब मलिक, मनोज चौधरी, प्रधान फरमान मलिक, प्रधान नासिर अली, याहिया मलिक, नासिर सैफी, अरशद मलिक, राव यूसुफ, अजीम मलिक, परवेज अंसारी, अदीब मलिक, परवेज मलिक, महबूब तल्हेड़ी, रामबीर सिंह, पदम सिंह, जुल्फिकार मलिक, फैसल मिर्जा, कुद्दुस मलिक, अहसान मलिक, नवाब मलिक और असजद मलिक आदि मौजूद रहे।

