हरीश बने टीयूसीसी के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) में हरीश जोशी को कुमाऊं मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। टीयूसीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी ने बताया कि जोशी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और उनके हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
हरीश बने टीयूसीसी के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष
पिथौरागढ़। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) में हरीश जोशी को कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। टीयूसीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी ने बताया कि श्रमिकों के हितों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए हरीश जोशी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि वह श्रमिकों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे। श्रमिकों के शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


