हरिद्वार हादसे में घायल लज्जावती ने महीनों जंग लड़ने के बाद हरदोई में हारी जिंदगी की जंग

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई की 56 वर्षीय लज्जावती ने हरिद्वार में सड़क हादसे के बाद कई अस्पतालों में इलाज कराया। उन्होंने हरिद्वार एम्स, लखनऊ केजीएमयू और अंत में हरदोई मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया। 15 दिनों तक इलाज के बाद, मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना जमा हुई चिकित्सा परेशानियों को दर्शाती है।

हरिद्वार हादसे में घायल लज्जावती ने महीनों जंग लड़ने के बाद हरदोई में हारी जिंदगी की जंग

हरदोई, संवाददाता। हरिद्वार में सड़क हादसे में घायल 56 वर्षीय लज्जावती ने जिंदगी बचाने के लिए कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन मंगलवार सुबह हरदोई मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पहले हरिद्वार एम्स, फिर लखनऊ केजीएमयू और इसके बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चला। बेनीगंज थाना क्षेत्र के हूंसेपुर निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार त्रिपाठी की पत्नी लज्जावती हरिद्वार में सड़क हादसे में घायल हुई थीं। हादसे के बाद परिजन उन्हें हरिद्वार स्थित एम्स ले गए, जहां काफी दिनों तक उनका इलाज चला। हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर परिजन उन्हें हरदोई लेकर आए।

हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया। परिजन उन्हें केजीएमयू ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने इलाज को लेकर जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें वापस हरदोई मेडिकल कॉलेज ले आए।15 दिन मेडिकल कॉलेज में चला इलाज : लज्जावती को एक सितंबर 2026 को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां करीब 15 दिन तक उनका इलाज चला। मंगलवार 15 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरिद्वार हादसे में घायल लज्जावती ने महीनों जंग लड़ने के बाद हरदोई में हारी जिंदगी की जंग