हरिद्वार के ज्वालापुर में 59 पाउच देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सागर नामक आरोपी को अवैध देशी शराब के 59 पाउच के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने चेकिंग टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरिद्वार के ज्वालापुर में 59 पाउच देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग के निर्देश दिए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सागर पुत्र तेजपाल निवासी मोहल्ला मालियान ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 59 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


