हरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में कांवड़ मेला 2026 के सफल आयोजन पर सामाजिक संगठनों द्वारा नगर आयुक्त नंदन कुमार का सम्मान किया गया। उन्हें ताम्रिका, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की गई। नगर आयुक्त ने कांवड़ मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की मांग की, जिसमें करोड़ों शिवभक्त शामिल होते हैं।
हरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान
हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सामाजिक संगठनों ने संजय चोपड़ा के नेतृत्व में नगर आयुक्त नंदन कुमार का सम्मान किया। उन्हें पटका, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की गई। संजय चोपड़ा ने आगामी बोर्ड बैठक में कांवड़ मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर सरकार को भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेले में करोड़ों शिवभक्त पहुंचते हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि मेला अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफल रहा। प्रस्ताव पर मेयर किरण जैसल से वार्ता कर बोर्ड में विचार किया जाएगा।


