लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर हरिद्वार जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को धमकी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। एक आरोपित ने फोन और व्हाट्सऐप के जरिए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वरिष्ठ अधीक्षक ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपित की पहचान उसकी पत्नी से हुई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर हरिद्वार जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को धमकी

हरिद्वार। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने फोन और व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से जेल प्रशासन और वरिष्ठ अधीक्षक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले में वरिष्ठ अधीक्षक ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को वरिष्ठ अधीक्षक जेल के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, पंजाब से जुड़ा बताते हुए संदेश भेजा गया।

12 सितंबर को भी कई बार कॉल की गई। कॉल नहीं उठाने पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। बाद में सुबह 10:12 बजे हुई कॉल में आरोपी ने जेल प्रशासन को खुली धमकी देने की बात कही। बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी गई है। वरिष्ठ अधीक्षक के अनुसार, जेल में निरुद्ध विचाराधीन महिला बंदी शीला से पूछताछ में उसने धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान अपने पति हिमांशु चड्ढा पुत्र श्याम लाल चड्ढा निवासी ऋषिकेश के रूप में की। रिकॉर्ड के अनुसार हिमांशु पूर्व में जिला कारागार देहरादून और केंद्रीय कारागार सितारगंज में निरुद्ध रह चुका है। मामले में पुलिस से वैधानिक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर हरिद्वार जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को धमकी