हरिद्वार में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला बढ़ गया है। मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। उनकी पुत्रवधू पर भी हमले के कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हरिद्वार में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में 11 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और गलत नीयत से पीछा करने का आरोप लगाने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि 13 अगस्त को आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्रवधू पर भी लाठी से हमला किया गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल महिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद देहरादून के दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में महिला ने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जगजीतपुर निवासी एक महिला ने शिकायत कर बताया कि बेटी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है।

आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक नाबालिग भी इसी स्कूल में पढ़ता था और वर्ष 2024 से 2025 के बीच कई बार उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। स्कूल प्रबंधन को जानकारी मिलने पर वर्ष 2025 में नाबालिग के पिता को उसकी टीसी ले जाने के लिए कहा गया था, जिसके बाद उसका दूसरे स्कूल में दाखिला करा दिया गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी भी नाबालिग उसकी बेटी का पीछा करता रहा और रास्ते में अश्लील टिप्पणियां करता था। महिला ने आरोप लगाया कि नाबालिग लड़का उसके घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी उसकी बेटी की गतिविधियों पर नजर रखता था और उसका भाई भी इसमें शामिल था। इस संबंध में उसने नाबालिग के पिता, मां और भाई को कई बार समझाया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने उल्टा उसे धमकी दी।घटना 13 अगस्त की सुबह की है, जब नाबालिग के साथ माता, पिता और भाई लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा नहीं खोलने पर वे जबरन घर में घुस आए और महिला के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसकी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उसके दोनों हाथ पकड़कर उसे अपने घर की ओर खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। बचने के प्रयास में लाठी उसके हाथ पर लगी, जिससे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sagar Joshi

लेखक के बारे में

Sagar Joshi

शॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।


परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।


विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।


उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज। काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ


विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरिद्वार में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज