हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया विशेष फिटनेस कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया विशेष फिटनेस कार्यक्रम हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया विश

हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया विशेष फिटनेस कार्यक्रम

हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा युवा एवं बाल खिलाड़ियों में शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनी टाइम फिटनेस जिम में विशेष फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शारीरिक मजबूती, अनुशासन और नियमित व्यायाम के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में सदैव से ‘पहला सुख निरोगी काया’ को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खेलो इंडिया’ अभियान की भावना और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मयंक भाजोराम शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि में देश के स्वस्थ, अनुशासित, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलने और एक्सरसाइज करने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ. हरीश चौहान, अमित कुमार, एनी टाइम फिटनेस के प्रबंधक उत्कर्ष कुमार, साकेत राजपूत एवं सुमित सैनी सहित एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsहरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया विशेष फिटनेस कार्यक्रम