बड़े डीजे और भगवान की वेश में नाचते कलाकारों का अखाड़े ने किया विरोध
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनहरिद्वार के श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने कांवड़ियों को सलाह दी है कि वे कांवड़ उठाने से पहले नियम पढ़ें और उनका पालन करें। अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान नशे से दूर रहना चाहिए और केवल हल्की कांवड़ उठानी चाहिए।
बड़े डीजे और भगवान की वेश में नाचते कलाकारों का अखाड़े ने किया विरोध
हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने कांवड़ियों को कांवड़ उठाने से पूर्व नियम पढ़ने और उनका पालन करने की सलाह दी है। पत्रकारवार्ता के दौरान अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने कहा कि कोई भी कांवड़िया सनातन से खिलवाड़ न करे। बड़े डीजे, डाक कांवड़, भारी भरकम कलश ले जाने की कांवड़ का किसी धर्मग्रन्थ में उल्लेख नहीं है। नियमानुसार कांवड़ उठाकर और अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहिए। कहा कि सिर्फ चार कांवड़ का उल्लेख है। भगवान शिव का जाप करते हुए हल्की कांवड़ उठाए। कांवड़ के दौरान नशे से दूर रहे। भगवान की वेशभूषा में कलाकारों को नचाने का अखाड़ा विरोध करेगा।


