छात्राओं ने सीखी बीज बम बनाने की तकनीक

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून के पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हरेला पर्व के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने 'बीज बम संवाद' का लाइव प्रसारण देखा और कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. आशा लाल ने पौधारोपण किया। प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने छात्राओं के साथ मिलकर पौधों को रोपित किया।

छात्राओं ने सीखी बीज बम बनाने की तकनीक

देहरादून। पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में हरेला पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत छात्राओं ने 'बीज बम संवाद' का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद आशीष गर्ग और अनिल कुमार मेहता के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए 'बीज बम निर्माण कार्यशाला' आयोजित की गई। मुख्य आयोजन में 'अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंच' की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशा लाल ने श्री देव सुमन की स्मृति में पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं संग पौधे रोपे। कार्यक्रम में डॉ. मुनीन्द्र सकलानी, ब्रिगेडियर केजी बहल, प्रेम खन्ना, मधु कोरी, नम्रता देवली और हरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।