नीट-2026 में 603 अंक पाकर आशुतोष ने बढ़ाया जिले का गौरव

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई के न्यू हाइट्स स्कूल के छात्र आशुतोष सिंह ने नीट-2026 में 603 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक 9074 हासिल की है। इस सफलता पर विद्यालय और जनपद में खुशी का माहौल है। आशुतोष ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय दिया और हृदय रोग विशेषज्ञ बनने का लक्ष्य रखा है।

नीट-2026 में 603 अंक पाकर आशुतोष ने बढ़ाया जिले का गौरव

हरदोई। जिले के न्यू हाइट्स स्कूल नानक गंज ग्रांट के छात्र आशुतोष सिंह ने नीट-2026 में 603 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 9074 हासिल की है। लालपालपुर निवासी आशुतोष की इस सफलता से विद्यालय व जनपद में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। आशुतोष का लक्ष्य हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) बनकर समाज की सेवा करना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता धनकर और प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।