साइबर ठगी में संलिप्त युवक पर मुकदमा दर्ज, खाते में मिले 15,500 रुपये

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक शुभम बाजपेयी के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़ी धनराशि मिली। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

साइबर ठगी में संलिप्त युवक पर मुकदमा दर्ज, खाते में मिले 15,500 रुपये

हरदोई, संवाददाता। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ साइबर ठगी में संलिप्तता के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जांच में आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी से संबंधित धनराशि आने और साइबर अपराधियों से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। शहर कोतवाली की जेल चौकी प्रभारी कौशल किशोर यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, शुभम बाजपेयी पुत्र सुशील बाजपेयी निवासी खगेश्वर पुरवा (आजाद नगर), थाना शहर कोतवाली का नाम साइबर ठगी से जुड़े मामलों में सामने आया।

उसका मूल निवास शाहाबाद थाना क्षेत्र के बेलाहरी गांव में है। अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके मोबाइल नंबरों और बैंक खाते की जांच की। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था। उसके एक मोबाइल नंबर से जुड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में साइबर ठगी से संबंधित 15,500 रुपये जमा होने का रिकॉर्ड मिला। इसके अलावा उसी मोबाइल नंबर पर जयपुर (राजस्थान) के मानक चौक थाने में दर्ज साइबर शिकायत का भी विवरण मिला है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के साइबर अपराधियों से संपर्क और उनकी गतिविधियों में शामिल होने के संकेत मिले हैं।इन तथ्यों के आधार पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।