ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश'पावरी' ट्रेंड में शामिल हुए हरदीप सिंह पुरी, जानकारी देते हुए कही ये बात

'पावरी' ट्रेंड में शामिल हुए हरदीप सिंह पुरी, जानकारी देते हुए कही ये बात

 नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी हालिया सोशल मीडिया ट्रेंड 'पावरी' में शामिल हो गए हैं। बता कें कि हरदीप सिंह पूरी अपनी एक बात लोगों तक पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी...

'पावरी' ट्रेंड में शामिल हुए हरदीप सिंह पुरी, जानकारी देते हुए कही ये बात
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 21 Mar 2021 10:17 AM
ऐप पर पढ़ें

 नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी हालिया सोशल मीडिया ट्रेंड 'पावरी' में शामिल हो गए हैं। बता कें कि हरदीप सिंह पूरी अपनी एक बात लोगों तक पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी इन्फ्यूलेंसर के इस ट्रेंड में शामिल हुए।

उन्होंने लिखा ,"घरेलू उड़ानों में सफर करने की संख्या स्टेबल है,19 मार्च को 2,47,037  लोगों ने 2330 फ्लाइट्स में सफर किया, कुछ क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिए गए हैं, तो अभी ये पावरी करने का वक्त नहीं है।"

 

भारत ने कोरोनावायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद पिछले साल 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया था। एयरलाइनों को वर्तमान में घरेलू उड़ानों में अधिकतम 80 प्रतिशत काम करने की अनुमति है।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्यूलेंसर ने एक वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें वो कह रही थीं, ये हमारी पावरी हो रही है. इस के बाद या वीडियो वायरल हो गया और लोग इसकी तर्ज पर वीडियो और मीम्स बनाकर पोस्ट करने लगे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 3 दिसंबर, 2020 को 80 प्रतिशत की सीमा निर्धारित की थी

एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बुधवार को सूचित किया था कि फरवरी में यात्री भार कारक में मुख्य रूप से पर्यटक मौसम की शुरुआत के कारण पिछले महीने की तुलना में वृद्धि हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें