आरटीई के तहत विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा ले रहे बच्चों का होगा सत्यापन
-जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देशनिर्देश -स्कूलों से मांगी बच्चों की लिस्ट, फिर टीम जाकर स्कूलों में करेगी सत्यापन फोटो संख्या-17 न

जनपद हापुड़ के विभिन्न मान्यता प्राप्त स्कूलों में आरटीई के तहत मुफ्त शिक्षा ले रहे बच्चों का सत्यापन होगा। शासन से आदेश आने के बाद जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देशित किया गया है। स्कूलों से बच्चों की लिस्ट मांगी गई है। इसके बाद टीम स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का सत्यापन करेगी। आरटीई के तहत जिले के मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों के मुफ्त एडमिशन होते हैं। लॉटरी के माध्यम से बच्चों के प्रवेश किए जाते हैं। जिले के सभी स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जिसके संबंध में शासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
निर्देश आने के बाद जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वह अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों की लिस्ट उपलब्ध कराएं। इसके बाद टीम स्कूल में पहुंचकर बच्चों का सत्यापन करेगी। बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि आरटीई के तहत स्कूलों में अनेक बच्चे मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुफ्त शिक्षा ले रहे बच्चों का सत्यापन कराया जायेगा। स्कूलों से बच्चों की लिस्ट मांगी जा रही है।


