हापुड़ : थाने में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, मच अफरातफरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ के धौलाना थाना में एक सिपाही आशीष ने ड्यूटी पर रहते हुए आत्महत्या कर ली। वह कुछ समय से तनाव में था। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आशीष को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

हापुड़ : थाने में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, मच अफरातफरी
हापुड़ : थाने में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, मच अफरातफरी

हापुड़ के धौलाना थाना में ड्यूटी दे रहे एक सिपाही ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। इस घटना से थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी कर हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दी। बताया गया कि सिपाही पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार आगरा के निबौरा थाना क्षेत्र के फतेहाबाद तहसील के गांव हीरापुरा निवासी आशीष वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे। 24 अप्रैल को वह धौलाना थाने में तैनात हुए थे।

आशीष दो दिन पहले ही 15 दिन की छुट्टी काटकर वापस आए थे। रविवार सुबह सिपाही आशीष पहरा ड्यूटी पर तैनात था। आशीष ने किसी से फोन पर बात की और उसके बाद सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। इस घटना को देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायल सिपाही को गंभीर हालत में पिलखुवा के एक मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहापुड़ : थाने में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, मच अफरातफरी