1.43 करोड़ के पुराने बंद नोटों के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की। पेट्रोल पंप के पास से एक संदिग्ध बाइक चालक के पास से 1.43 करोड़ रुपये के बंद हुए नोट बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके पीछे के संगठित गिरोह की जांच कर रही है।

थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ततारपुर चौकी क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से एक संदिग्ध बाइक चालक की जांच की तो उसके कब्जे से पुराने बंद हुए 1.43 करोड़ रुपये के नोट बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ तक कर रही है और नोटों के बारे में जानकारी कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ ततारपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में बंद हो चुके पुराने नोटोंके बंडल बरामद हुए। नोटों की जांच करने पर पता चला कि कुल धनराशि करीब 1.43 करोड़ रुपये है। नोटबंदी के इतने साल बाद इतनी बड़ी रकम में अमान्य मुद्रा बरामद करने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मूलरूप से गाजियाबाद जनपद के मुरानगर व हाल निवासी नंद ग्राम गाजियाबाद निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार किया है।पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चला चले कि यह धनराशि किसकी है और बंद हो चुके नोचों को बदलने या खपाने के पीछे क्या योजना था। पुलिस का इस बात पर भी निगाह है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं काम रहा है। थाना प्रभारी पारस मलिका ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है और आयकर विभाग और संबंधित वित्तीय जांच एजेंसियों को भी मामले की सूचना दी जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


