नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसने एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की मां ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अरुण कुमार को पुलिस ने चंडी मंदिर टावर के पास से पकड़ा है।

हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र से एक युवक एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को चंडी मंदिर टावर के पास स्याना जनपद बुलंदशहर निवासी अरुण कुमार बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया था।थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुरादपुर बिजली घर के पास से कहीं जाने की फिराक में है।
इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चंडी मंदिर टावर के पास स्याना जनपद बुलंदशहर निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


