Happy New Year 2020 Live Updates: देशभर में नए साल का जश्न, पीएम मोेदी ने दी बधाई, जवानों ने किया डांस, देखें कैसे मनाया जा रहा हैप्पी न्यू ईयर
Happy New Year 2020: पूरी दुनिया में नए साल का आगाज हो चुका है। भारत में भी नए साल के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने कई जगहों पर आतिशबाजियों और गीत संगीत के साथ नए...
Happy New Year 2020: पूरी दुनिया में नए साल का आगाज हो चुका है। भारत में भी नए साल के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने कई जगहों पर आतिशबाजियों और गीत संगीत के साथ नए साल का स्वागत किया। सब अलग-अलग तरह से नए साल यानी 2020 का स्वागत कर रहे हैं और इस पल को यादगार बना रहे हैं। दिल्लीवासियों ने रेस्तराओं, पबों, मॉल और अन्य स्थानों पर जोरदार ढंग से नए साल का स्वागत किया और पुराने साल को विदाई दी। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में नए साल का जश्न देखने को मिला। हालांकि, इस अवसर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम भी दिखे। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को नए साल की बधाई दी है।
राष्ट्रीय राजधानी में खासकर बाजारों, मॉल, पंचसितारा होटलों, रेस्तराओं, पबों, बारों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी, ताकि व्यवस्थित ढंग से नया साल मनाया जा सके। साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल, नेहरू प्लेस, खान मार्केट, राजौरी गार्डन और कनॉट प्लेस समेत शहर में विभिन्न महत्वपूर्ण बाजारों और लोकप्रिय पार्टी स्थलों पर नए साल का जश्न मनाते हुए लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आयी।
Happy New Year 2020 Celebration Live Updates:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'नव वर्ष 2020 की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि सबके जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का समावेश हो। आइए, हम सब मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करें और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करें।'
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी।
Have a wonderful 2020!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2020
May this year be filled with joy and prosperity. May everyone be healthy and may everyone’s aspirations be fulfilled.
आप सभी को साल 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।
-नए साल की पहली सुबह के मौके पर वाराणसी के गंगा घाट पर गंगा आरती...
#WATCH Ganga Aarti in Varanasi on the first morning of the year 2020 #NewYear pic.twitter.com/RBRigvm3av
— ANI UP (@ANINewsUP) January 1, 2020
मुंबई: सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में पूजा करने को उमड़ी भक्तों की भीड़....
Mumbai: Devotees throng Shree Siddhivinayak Ganapati Temple to offer prayers on #NewYear pic.twitter.com/GwzF3KtNFT
— ANI (@ANI) December 31, 2019
-संयुक्त अरब अमीरात में नए साल का जश्न, दुबई के बुर्ज खलीफा पर आतिशबाजी का नजारा...
#WATCH: United Arab Emirates rings in the #NewYear; fireworks display at Dubai's Burj Khalifa pic.twitter.com/7lXvMyUl1Q
— ANI (@ANI) December 31, 2019
-उत्तराखंड में आईटीबीपी के जवानों ने डांस कर नए साल को सेलिब्रेट किया। देखें वीडियो...
#WATCH Uttarakhand: Indo-Tibetan Border Police (ITBP) jawans celebrate #NewYear in Auli. pic.twitter.com/V62hd6F61g
— ANI (@ANI) December 31, 2019
-राहुल गांधी ने सभी को नये साल पर बधाई दी है।
Happy New Year to each and every one of you. Have a wonderful year! #Welcome2020
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2019
- सीआरपीएफ जवानों ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नया साल मनाया।
#WATCH Central Reserve Police Force (CRPF) jawans celebrate #NewYear in Raipur, Chhattisgarh. pic.twitter.com/Z2mFTKYmF4
— ANI (@ANI) December 31, 2019
-मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर नए साल का जश्न ...
Mumbai: People gather at Gateway of India to celebrate #NewYearsEve. pic.twitter.com/Qp0N9HLedK
— ANI (@ANI) December 31, 2019
नए साल पर मुंबई में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 40 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी लोगों पर नजर रखी गई।