ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशB'DAY SPL: फारुख शेख के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

B'DAY SPL: फारुख शेख के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

गूगल ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता फारूख शेख को डूडल बनाकर उनके जन्मदिन पर याद किया। 25 दिसंबर 1948 को गुजरात के अमरोली में फारुख शेख का जन्म हुआ था। वे पांच भाई बहनों में सबसे बड़े थे और उनकी शिक्षा...

B'DAY SPL: फारुख शेख के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल
लाइव हिन्दुस्तान टीम  Sun, 25 Mar 2018 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

गूगल ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता फारूख शेख को डूडल बनाकर उनके जन्मदिन पर याद किया। 25 दिसंबर 1948 को गुजरात के अमरोली में फारुख शेख का जन्म हुआ था। वे पांच भाई बहनों में सबसे बड़े थे और उनकी शिक्षा मुंबई में हुई थी।

1973 में आई 'गर्म हवा' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। फारुख शेख ने उमराव जान,चश्मे बद्दूर, नूरी, शतरंज के खिलाड़ी, माया मेम साब, कथा, बाजार, रंग बिरंगी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। 28 दिसंबर 2013 को फारुख साहब दिल का दौरा पड़ने से इस दुनिया को अलविदा कह गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें