बालाजी का हुआ जागरण

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

खैराबाद में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का जागरण आयोजित किया। सीतापुर जागरण पार्टी के नितिन चंचल और उनके कलाकारों ने रात भर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसमें हनुमान जी, राम जी और माता दुर्गा के भजन शामिल थे। भक्तों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

बालाजी का हुआ जागरण

खैराबाद। खैराबाद बीसीएम अस्पताल के ठीक सामने स्थित हनुमान जी के मंदिर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को देर रात श्रद्धालुओं के द्वारा हनुमान जी का जागरण आयोजित किया गया। देर रात तक भक्त हनुमान जी के भजनों पर झूमते रहे जागरण कार्यक्रम सीतापुर जागरण पार्टी के नितिन चंचल तथाकलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के द्वारा हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना तथा गणेश जी की भजन वंदना तथा माता दुर्गा की भजन वंदना के साथ-साथ राम जी के भजनों को भी कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।