प्रारंभिक विद्यालयों में 15 से 20 सितंबर तक होगी अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा
अकबरनगर संवाददाता ने बताया कि प्रारंभिक विद्यालयों के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 15 से 20 सितंबर तक होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं। विद्यालयों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

अकबरनगर संवाददाता। प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 की परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए विभाग की ओर से समय-सारणी जारी कर दी गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
परीक्षा की समय-सारणी
प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी।15 सितंबर को प्रथम पाली में कक्षा एक से आठ तक हिन्दी/उर्दू/बांग्ला तथा द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा होगी। 16 सितंबर को प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।17 सितंबर को प्रथम पाली में कक्षा एक से आठ तक गणित तथा द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक संस्कृत की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 18 सितंबर को मकतब एवं उर्दू विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा।19 सितंबर को कक्षा तीन से आठ तक द्वितीय भाषा/अहिन्दी भाषा के लिए हिन्दी की परीक्षा होगी। वहीं 20 सितंबर को मकतब एवं उर्दू विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा।विभाग ने विद्यालयों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।


