पांच महीने, 48 हजार चालान और 8.58 करोड़ की वसूली

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में परिवहन विभाग ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष प्रवर्तन अभियान में 48,407 चालान किए गए और 8.58 करोड़ रुपये का प्रशमन शुल्क वसूल किया गया। इस बार चालानों में 125 प्रतिशत की वृद्धि और वाहनों की जब्ती में 148 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

पांच महीने, 48 हजार चालान और 8.58 करोड़ की वसूली

हल्द्वानी । सड़कों पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर दौड़ने वाले वाहन चालकों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी घेराबंदी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026–27 के तहत माह अगस्त तक चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में हल्द्वानी सम्भाग ने रिकार्ड कार्रवाई की है। सम्भाग के पांचों प्रमुख क्षेत्रों हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर और टनकपुर में प्रवर्तन दलों, इंटरसेप्टर, टास्कफोर्स और बाइक स्क्वॉड ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। विभाग ने मात्र पांच महीनों में 48,407 चालान किए और करीब 8.58 करोड़ रुपये का प्रशमन शुल्क वसूलकर सरकारी खजाने में जमा कराया। गंभीर लापरवाही और परमिट-दस्तावेजों के अभाव में 3,168 वाहनों को सीज किया गया।आरटीओ

अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि गत वर्ष की इसी अवधि में 38,448 चालान हुए थे। इस बार 125 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहनों की जब्ती में 148 प्रतिशत और प्रशमन शुल्क में 126.5 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। कार्रवाई के मामले में उधमसिंह नगर का औद्योगिक केंद्र रुद्रपुर क्षेत्र अव्वल रहा, जहां प्रवर्तन दलों ने 17,770 चालान काटकर 4.13 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला और 1,482 गाड़ियां बंद कीं। सुतईया टास्कफोर्स ने काशीपुर क्षेत्र में सघन अभियान के तहत 12,063 चालान और 2.55 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जिसमें स्थानीय प्रवर्तन दल ने 1.29 करोड़ का प्रशमन शुल्क वसूला। हल्द्वानी मुख्यालय क्षेत्र में तीनों बाइक स्क्वॉड और इंटरसेप्टर की मदद से 10,186 चालान कर 534 वाहन सीज किए गए और 1.22 करोड़ का राजस्व जुटाया गया। टनकपुर क्षेत्र में 4,965 और रामनगर में 3,423 वाहनों पर कार्रवाई की गई। पांडे का कहना है कि विभाग ने सालाना राजस्व लक्ष्य का 82 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अगस्त तक ही पूरा कर लिया है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच महीने, 48 हजार चालान और 8.58 करोड़ की वसूली