होमगार्ड को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में वर्ल्डमार्क मॉल के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने होमगार्ड जवान को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए पुलिस नाके के बैरिकेड्स तोड़ दिए। आरोपी मंटू यादव को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार किया गया है।

होमगार्ड को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। वर्ल्डमार्क मॉल के सामने रफ्तार का कहर बरपाने वाले ट्रक चालक को अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सोहना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पुलिस नाके के बैरिकेड्स तोड़ दिए थे और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पकड़े गए आरोपी को सोमवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दो जून को सेक्टर-65 थाने के सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ वर्ल्डमार्क मॉल के सामने नाकेबंदी कर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार सीमेंट मसाला मिक्सचर ट्रक नाके की तरफ आया। चालक ने वाहन को अत्यंत लापरवाही और गफलत से चलाते हुए सीधे नाके पर टक्कर मार दी।

दुर्घटना से प्रभावित क्षेत्र

ट्रक की चपेट में आने से वहां लगे पुलिस बैरिकेड्स टूट गए और ऑन-ड्यूटी तैनात होमगार्ड जवान संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बेकाबू ट्रक ने मौके पर खड़ी एक मारुति ब्रेजा कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल जवान संदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्यवाही

क्राइम सीन और फिंगरप्रिंट टीम से जांच कराने के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ट्रक को उसी वक्त कब्जे में ले लिया था, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया था।

13 जून को सोहना क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी सोहना क्षेत्र में छिपा हुआ है। जब पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। भागने के प्रयास में उसके पैर में गंभीर चोट आ गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल से गिरफ्तारी

सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी चालक को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मंटू कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रिठौज रोड पर रह रहा था।

आरोपी की पृष्ठभूमि

तीन साल से चला रहा था मिक्सचर ट्रक

पुलिस पूछताछ में आरोपी मंटू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से सीमेंट मसाला मिक्सचर ट्रक चलाने का काम कर रहा है। वारदात वाली रात वह ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था और लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी तफ्तीश कर रही है।

---- ----

सामान्य प्रश्न

ट्रक चालक का नाम क्या है?
ट्रक चालक का नाम मंटू कुमार यादव है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें