Gurgaon News: एसआईआर में आपत्तियों के लिए विधानसभावार सुनवाई केंद्र तय
Gurgaon News: -30 अगस्त तक दर्ज कराए जा सकते हैं आपत्तियां -दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार होंगे

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदाता 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन संबंधी आपत्तियों के आवेदन जमा करा सकते हैं। आने वाली आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन तीन अक्तूबर 2026 को होगा। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि सभी सुनवाई केंद्रों पर आवेदन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।
यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर उसका सुधार कराएं। किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो, इसके लिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है। जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है। जिनका नाम किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित सुनवाई स्थल पर जमा किया जा सकता है।गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र संख्या 01 से 25 तक के लिए आपत्तियां दर्ज कराने का स्थान पुराना एमसीजी कार्यालय, सिविल अस्पताल के सामने, 26 से 52 तक के लिए डीपीओ कार्यालय, विकास सदन, 53 से 76 तक के लिए जीएसएस एस बॉयज़ गुड़गांव, 77 से 105 तक के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय, 106 से 130 तक के लिए जीएसएसएस सेक्टर-4/7, 131 से 159 तक के लिए बीईओ कार्यालय गुरुग्राम, 160 से 187 तक के लिए जीएसएसएस सेक्टर-4/7, 188 से 244 तक के लिए तहसील गुरुग्राम, लघु सचिवालय, 245 से 277 तक के लिए तहसील कादीपुर, 278 से 305 तक के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर, बूथ संख्या 306 से 327 तक के मतदाता जीएसएसएस चक्करपुर में, बूथ संख्या 328 से 351 तक के मतदाता एमसीजी ऑफिस सेक्टर-42 में, बूथ संख्या 352 से 378 तक के मतदाता जीएसएसएस कन्हई में, बूथ संख्या 379 से 405 तक के मतदाता जीएमएसएसएस सेक्टर-43 में तथा बूथ संख्या 406 से 435 तक के मतदाता जीएसएसएस वजीराबाद में अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

