खेल उपलब्धि: अंडर-19 कलात्मक जिम्नास्टिक में गुरुग्राम की टीम बनी हरियाणा चैंपियन
59वें हरियाणा राज्य स्कूली खेलों में शानदार प्रदर्शन, यूग शर्मा और रिधान शगल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

गुरुग्राम, साक्षी रावत। 59वें हरियाणा राज्य स्कूली खेलों में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 लड़कों की कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्यस्तर पर खिताब अपने नाम किया। गुरुग्राम की विजेता टीम में यूग शर्मा, सागरदीप सिंह, रिधान शगल, कृष्ण, आदित्य, सुमित और रौनक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने विभिन्न जिम्नास्टिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। टीम के प्रदर्शन के आधार पर गुरुग्राम को प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला। सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले यूग शर्मा और रिधान शगल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।
दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा विभाग और खेल से जुड़े अधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी।

