थार से टक्कर मारने का आरोपी दबोचा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में जेल चौक पर एक सड़क दुर्घटना में एक महिला प्रॉपर्टी कंसलटेंट, उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार घायल हो गए हैं। घायलों में से दो वेंटिलेटर पर हैं, जबकि अन्य को समय पर उपचार के बाद छुट्टी दी गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

थार से टक्कर मारने का आरोपी दबोचा

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जेल चौक पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों का इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है, जबकि एक महिला सहित दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार तड़के ओल्ड जेल चौक के पास एक तेज रफ्तार काले रंग की महेंद्रा थार ने सैर पर निकले एक ही परिवार के लोगों की बलेनो गाड़ी को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बलेनो सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बलेनो सवार एक महिला प्रॉपर्टी कंसलटेंट, उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से बेटा-बेटी फिलहाल अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं。

परिवार का विवरण

गुरुग्राम के नई बस्ती की रहने वाली महिला प्रॉपर्टी कंसलटेंट मिनीक्षा चड्ढा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े वार बजे अपने बेटे दिवांश, बेटी लक्षिता और बलदेव नगर निवासी रिश्तेदार रशिका के साथ सफेद रंग की बलेनो कार में सवार होकर घूमने निकली थीं। जब उनकी कार ओल्ड जेल चौक से राजीव चौक की तरफ मुड़ने लगी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बलेनो में ड्राइवर साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों की स्थिति

पीड़ित परिवार का आरोप है कि थार चालक और उसमें सवार अन्य युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे और बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। टक्कर के बाद आरोपियों की थार गाड़ी भी सड़क पर ही पलट गई। जब नशे में धुत ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकला, तो घायलों की मदद करने के बजाय वह मौके पर मौजूद राहगीरों से ही अभद्रता करने लगा। थार में कुल 3 युवक सवार थे, जिनमें से दो मौका देखकर फरार हो गए, लेकिन वहां इकट्ठा हुई आक्रोशित भीड़ ने घेराबंदी करके मुख्य आरोपी ड्राइवर को मौके पर ही दबोच लिया।

सीसीटीवी फुटेज

जीएमडीए के कैमरे मिले बंद,निजी दुकान की फुटेज काम आई। हादसे की पूरी वारदात पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में थार की तेज रफ्तार और टक्कर का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई देता है। जांच के दौरान पता चला कि ओल्ड जेल चौक पर लगे जीएमडी के सरकारी सीसीटीवी कैमरे खराब थे। ऐसे में निजी दुकान की सीसीटीवी फुटेज ही पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत बनी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थार की गति इतनी तेज थी कि मोड़ काट रही बलेनो कार को टक्कर लगते ही उसके परखच्चे उड़ गए। कार में आगे की सीटों पर बैठे दिवांश और लक्षिता को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ द्वारा पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया है ताकि खून में शराब की मात्रा की पुष्टि हो सके। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार अन्य दो युवकों की तलाश जारी है。

सामान्य प्रश्न

इस सड़क हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस सड़क हादसे में एक महिला प्रॉपर्टी कंसलटेंट, उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।