आभा आईडी में फरीदाबाद नंबर वन, गुरुग्राम दूसरे स्थान पर

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी बनाने में गुरुग्राम हरियाणा

आभा आईडी में फरीदाबाद नंबर वन, गुरुग्राम दूसरे स्थान पर

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी बनाने में गुरुग्राम हरियाणा में दूसरे स्थान पर आ गया है। तीन महीने पहले तक शीर्ष पर रहने वाले गुरुग्राम को पछाड़कर अब फरीदाबाद पहले पायदान पर पहुंच गया है।हरियाणा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सोसाइटी के आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद 13.7 लाख से अधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाकर नंबर वन बन गया है, जबकि गुरुग्राम 13.2 लाख पंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद हिसार और करनाल 12.2-12.2 लाख तथा सिरसा 10.2 लाख का नंबर आता है।आभा 14 अंकों की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है, जिसमें मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है।

इसकी मदद से डॉक्टर मरीज की अनुमति से पुरानी बीमारियों और इलाज का इतिहास देख सकते हैं। पूरे हरियाणा राज्य ने अब तक 63.2% लक्ष्य हासिल करते हुए 1.88 करोड़ से अधिक आभा आईडी बना ली हैं, जबकि कुल लक्ष्य 2.98 करोड़ का है।गुरुग्राम के सीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य पंजीकरण बढ़ाकर गुरुग्राम को फिर से प्रदेश में नंबर वन बनाना है।--- --

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें