जिला और ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

-लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 21 जून को होने वाले जिल

जिला और ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू

गुरुग्राम, अमर मौर्य। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 21 जून को होने वाले जिला व ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई। सोमवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय बैठक हुई। जिला में योग दिवस आयोजन के नोडल अधिकारी व एएलसी कुशल कटारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रमों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कुशल कटारिया ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, युवाओं तथा आम लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी सभी प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर सोहना में भोंडसी स्थित लेबनर्म स्कूल, पटौदी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटौदी तथा फर्रुखनगर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फर्रुखनगर में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ मंजू कुमारी, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन, गुरुग्राम आईटीआई के प्रिंसिपल रविंद्र यादव, एईओ जगदीश अहलावत, डॉ मोनिका सहित पुलिस, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

योग दिवस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू

21 जून को आयोजित होने वाले जिला व ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। इच्छुक प्रतिभागी www.internationalyogadayhry.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाएगा?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें