शहर के स्पा सेंटरों में रातभर छापेमारी,16 गिरफ्तार
गुरुग्राम में महिला आयोग और पुलिस ने 18 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। 30 लड़कियों और 20 युवकों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रेस्क्यू की गई लड़कियों में से तीन नाबालिग थीं। महिला आयोग ने कहा कि लड़कियों को काम देने का झांसा देकर लाया गया था।

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात को सेक्टर-90 स्थित स्फायर मॉल में स्थित 18 स्पा सेंटरों में रातभर छापेमारी करते हुए 30 लड़कियों और 20 युवकों को हिरासत में लिया गया। शिकायत पर खेड़की दौला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 30 युवतियों से पूछताछ करने के बाद सेफ हाउस में महिला आयोग की निगरानी में रखा गया है। रेस्क्यू की गई लड़कियों में पुलिस को तीन लड़कियां नाबालिग मिली। महिला आयोग की अध्यक्षा ऊषा प्रियदर्शनी ने बताया कि उनको कुछ दिन पहले कई शिकायतें मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों के बारे में मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि स्पा के नाम पर देहव्यापार का कारोबार चल रहा है। मॉल में घूमने वाले और दुकानदारों के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दी गई। पुलिस आयुक्त को जानकारी दी गई。
रात में शुरू हुई छापेमारी
शुक्रवार रात को गुरुग्राम पुलिस के एसीपी मुख्यालय अभिलष जोशी के नेतृत्व में 20 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के साथ 100 पुलिसकर्मियों ने नौ बजे स्फायर मॉल में चल रहे 18 स्पा सेंटरों में छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान कई स्पा संचालक सेंटर को खुला छोड़कर फरार हो गए,जबकि कुछ ने स्पा सेंटर को अंदर से बंद कर लाइट और पंखों को बंद कर दिया गया। ऐसे में पुलिस ने मॉल की सिक्योरिटी से स्पा सेंटर के तालों को ग्राइंडर मशीन से कटवाया गया। अंदर जाकर जांच करने पर महिला आयोग और पुलिस टीम को कई आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस टीम ने 18 स्पा सेंटर से ग्राहकों के रजिस्टर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस,सीसीटीवी के डीवीआर को पुलिस ने जब्त किया गया। पुलिस की छापेमारी रात नौ बजे से सुबह तीन बजे तक चली। इस दौरान टीम को 30 युवती और 20 युवकों को हिरासत में लिया गया।
बेड के अंदर लड़कियों को छुपाया
छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर में बने बेड के अंदर से रेस्क्यू किया गया।टीम को स्पा सेंटर से पेट्रोल भी काफी मात्रा में बरामद किया गया। इसके अलावा एक पिस्टलनुमा हथियार भी मिला। छापेमारी के दौरान आठ स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान मिला,इन स्पा सेंटर के ताले तुडवाने के बाद लड़के और लड़कियों को रेस्क्यू किया गया।
एजेंट स्पा सेंटर में लाते है लड़किया
महिला आयोग की अध्यक्षा ऊषा प्रियदर्शनी ने बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों से पूछताछ में सामने आया कि लड़कियां हरियाणा,उत्तरप्रदेश,बिहार और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उन लड़कियों को महिला एजेंट ने संपर्क किया था। 15 हजार रुपये की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर यह काम करवाया जा रहा था। स्पा सेंटर मॉल में कई सालों से संचालित हो रहे थे।
काउसलिंग करवाएगी महिला आयोग
ऊषा प्रियदर्शनी ने बताया कि लड़कियों से बातचीत कर सभी की काउसलिंग करवाई जाएगी।लड़कियों ने बताया कि स्पा सेंटर 24 घंटे संचालित होते है और शिफ्ट में लड़कियों से काम करवाया जाता था। कुछ लड़कियों ने महिला आयोग को बताया कि वह घर जाना चाहती है और कुछ काम छोड़ना चाहती है। ऐसे में महिला आयोग लडकियों को बेहतर रोजगार दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।


