खिलाड़ी से ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। खेल कोटा में एक खिलाड़ी को रेलवे विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस न

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। खेल कोटा में एक खिलाड़ी को रेलवे विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पटना के नेहरू नगर निवासी 41 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। सुनील मूलरूप से जहानाबाद के गांव गोलक्ष्मी का रहने वाला है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है, जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इस वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें गिरफ्ता किया जाएगा। अब तक इस मामले में करीब सवा तीन लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
ठगी का मामला
गत 17 अप्रैल को एक खिलाड़ी ने थाना भोंडसी में शिकायत दी थी कि श्रीनिवास उर्फ सतीश नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खेल कोटा में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पिछले साल नवंबर माह से लेकर जनवरी माह तक करीब 30 लाख रुपये ठगे हैं। उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। मेडिकल और ट्रेनिंग पर यह राशि ठगी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक जुलाई को मुख्य आरोपी महेंद्रगढ़ के गांव बेरी निवासी 45 वर्षीय श्रीनिवास को एमजी रोड से पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद पटना से सुनील की गिरफ्तारी हुई है।
जांच की प्रक्रिया
जांच में पता चला है कि श्रीनिवास पर धोखाधड़ी करने, हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, जान से मारने की धमकी, मारपीट करने के दो मामले महेंद्रगढ़ में दर्ज हैं। पॉक्सो एक्ट का एक मामला राजस्थान के सीकर में दर्ज है। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं।


