साइबर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम पुलिस ने एक बुजुर्ग को पेंशन सेवा बहाल करने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी हरजीत ने ठगी में शामिल अन्य के साथ मिलकर पैसे हासिल किए थे। पुलिस जांच कर रही है जबकि आरोपी पहले ही गिरफ्तार व्यक्ति से जुड़े हुए हैं।

साइबर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पेंशन सेवा बहाल करवाने के नाम पर एक बुजुर्ग से करीब साढ़े 13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत 24 मई को साइबर ठग ने एक्सिस बैंक के मुख्यालय का कर्मचारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना साइबर अपराध, पश्चिम ने इस मामले की जांच करते हुए मंगलवार को एक आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा। आरोपी की पहचान फरीदाबाद की पंचायत झुग्गी निवासी हरजीत उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक ठगी की राशि में से करीब साढ़े सात लाख रुपये मंगत नामक आरोपी के खाते में आए थे।

आरोपी मंगत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगत ने अपने चार बैंक खातों को 80 हजार रुपये में हरजीत को बेचा था। हरजीत ने साइबर अपराधियों को यह बैंक खाते सवा लाख रुपये में बेचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसाइबर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार