जमीन मिलने में देरी से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में देरी होगी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

- जीएमआरएल की तरफ एचएसवीपी से मांगी जा रही जमीन, अभी तक नहीं मिल सकी- जीएमआरएल की तरफ एचएसवीपी से मांगी जा रही जमीन, अभी तक नहीं मिल सकी

जमीन मिलने में देरी से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में देरी होगी

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जमीन मिलने में देरी की वजह से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में देरी हो सकती है। इस परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन कई जगह जमीन संबंधी अड़चनों की वजह से गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड को दिक्कत आ रही है। इन अड़चनों को दूर करने का आग्रह जीएमआरएल ने एचएसवीपी, एनएचएआई और जीएमडीए से किया है। जीएमआरएल को मेट्रो संचालन के लिए गांव डूंडाहेड़ा में बिजली घर का निर्माण करना है। इसके लिए उन्हें करीब तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। जीएमआरएल की तरफ से पिछले साल नवंबर माह से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। जमीन मिलने में देरी के कारण बिजली घर निर्धारित समयावधि में नहीं बन पाएगा, जिससे मेट्रो परियोजना के संचालन में देरी होगी।

जमीन संबंधी समस्याएँ

इस तरह हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक के बीच में जीएमआरएल को सेक्टर-37 में प्रस्तावित मेट्रो के प्रवेश और निकासी द्वार के निर्माण के लिए 416 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। यह जमीन जाट कल्याण सभा के नाम पर है। एचएसवीपी से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, लेकिन अभी यह उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी है। जनवरी माह से जीएमआरएल के अधिकारी इस सिलसिले में एचएसवीपी से आग्रह कर रहे हैं। हीरो होंडा चौक रोड पर बिजली घर का स्थानांतरण होना है। इसकी जमीन नहीं मिलने की वजह से भी मेट्रो निर्माण बाधित हो रहा है।

अन्य आवश्यक जमीन

इसके अतिरिक्त जीएमआरएल को फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग में से 252 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। इस जमीन के मिलने के बाद मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का निर्माण हो पाएगा। इस तरह गांव बसई में विद्या मेडिकल ट्रस्ट की जमीन मेट्रो पिलर को खड़ा करने के लिए चाहिए।

दूसरे चरण के लिए ज़मीन

जीएमआरएल की तरफ से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के लिए करीब 14 हजार वर्ग मीटर जमीन देने का आग्रह किया है। यह जमीन सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22 और उद्योग विहार में मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए मांगी गई है। अभी जमीन नहीं मिल सकी है।

महत्वपूर्ण जानकारी

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए जीएमआरएल को जल्द जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यालय से इस सिलसिले में दिशा-निर्देश मांगे हैं। उनके आते ही जमीन दे दी जाएगी।

- राकेश सैनी, संपदा अधिकारी एक, एचएसवीपी

सामान्य प्रश्न

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में देरी की वजह क्या है?
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में जमीन मिलने में देरी की वजह से समस्या आ रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।