आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची आज जारी होगी
गुरुग्राम में औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न ट्रेडों में दाखिले की पहली मेरिट सूची शुक्रवार को जारी होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पहली काउंसलिंग 17 जुलाई से शुरू होगी और दस्तावेजों का सत्यापन 17 से 21 जुलाई तक होगा। कुल 4029 छात्रों ने आवेदन किया है।

गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न ट्रेडों में दाखिले पहली मेरिट सूची शुक्रवार को जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन, ट्रेड और आईटीआई विकल्प भरने का प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। 17 जुलाई को पहली मेरिट सूची के साथ सीट आवंटन जारी होगा। इसी दिन से पहली काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू होगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि पहला चरण में 17 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। 17 से 21 जुलाई तक आईटीआई में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा। 17 से 22 जुलाई तक सत्यापन के बाद अभ्यर्थी फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे।
23 जुलाई को दूसरे चरण के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी होगी। अभ्यर्थियों को 23 से 26 जुलाई तक अपने विकल्पों और प्राथमिकताओं में संशोधन का मौका दिया जाएगा। 28 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची व सीट आवंटन जारी होगा। इसके बाद 28 से 31 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन और 28 जुलाई से 1 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।तीसरे चरण की शुरुआत तीन अगस्त को खाली सीटों की सूची जारी होने के साथ होगी। इसमें अभ्यर्थियों को विकल्प में बदलाव करने का मौका मिलेगा। तीन से पांच अगस्त तक अभ्यर्थी अपने विकल्प में बदलाव कर सकेंगे। सात अगस्त को तीसरी मेरिट सूची और सीट आवंटन जारी होगा। 7 से 11 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन तथा 7 से 12 अगस्त तक फीस जमा कर सीट रिजर्व करनी होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 14 अगस्त को चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी। 14 से 16 अगस्त तक विकल्पों में संशोधन का अवसर मिलेगा। 18 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची और सीट आवंटन जारी होगा। अंतिम चरण में 18 से 21 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन तथा 18 से 22 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गुरुग्राम के सेक्टर-14 आईटीआई में दाखिले के लिए 4029 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इन छात्रों ने 20 ट्रेड में दाखिले के लिए पसंद कि गया है।


