संत रविदास जयंती पर होगा समरसता महोत्सव

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

गुरु रविदास महासभा ने शुक्रवार को संत रविदास की जयंती पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें पदाधिकारियों ने संत रविदास के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने का आह्वान किया। 13 सितंबर को मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा और 2-4 अक्टूबर को समरसता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

संत रविदास जयंती पर होगा समरसता महोत्सव

गुरु रविदास महासभा की ओर से शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया। संत रविदास की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित आयोजनों को लेकर कार्यक्रम हुए। इसमें पदाधिकारियों ने संत रविदास के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद एवं प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और समानता पहुंचाने की प्रेरणा देता है। महासभा के सचिव अभिनव मौर्य ने बताया कि नई पीढ़ी को संत रविदास के विचारों से जोड़कर समरसता और मानवता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, बैकुंठी देवी कॉलेज, डॉ.एमपीएस कॉलेज, मानसिक आरोग्यशाला, आगरा कॉलेज, सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एवं बीडी जैन कॉलेज में संपर्क कर विभिन्न प्रतियोगिताओं व संगोष्ठियों के आयोजन की अपील की गई।

सचिव अभिनव मौर्य ने कहा कि 13 सितंबर को गढ़ी भदौरिया स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ, हवन और धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसके बाद 2, 3 और 4 अक्तूबर को बीएसएनएल ग्राउंड में समरसता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रचार प्रमुख विजय सामा, सह सचिव डॉ.निष्ठा शर्मा, डॉ.प्रशांत गुप्ता, बसंत बहादुर, डॉ.पूनम सिंह, डॉ.एके सिंह, डॉ.दिनेश राठौर, डॉ.सीके गौतम, ईश्वर सिंह व डॉ.वंदना अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंत रविदास जयंती पर होगा समरसता महोत्सव