गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया ज्योति ज्योत दिवस
हिन्दुस्तान, रामपुर
गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार में गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत दिवस और संत बाबा करम सिंह जी की बरसी धूमधाम से मनाई गई। इस विशेष दीवान में कंवलजीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन और हजूरी रागी जत्थे ने बैरागमयी कीर्तन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरु का प्रसाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार में गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत दिवस एवं संत बाबा करम सिंह जी की सालाना बरसी पूर्ण श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष दीवान में शाहबाद मारकंडा (हरियाणा) से विशेष रूप से पधारीं कंवलजीत कौर ने मधुर गुरबाणी कीर्तन गायन कर उपस्थित संगत को निहाल किया। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे वीरेंद्र सिंह ने भी बैरागमयी कीर्तन की हाजिरी भरी। इस अवसर पर धार्मिक समागम में नरेंद्र पाल सिंह लक्की, कंवलजीत सिंह चित्कारा, हरपाल सिंह, हरमीत सिंह, मंजीत सिंह मॉट्टा, अवतार सिंह बिट्टू और जगजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर संगत में गुरु का अतुल प्रसाद वितरित किया गया।


