पुणे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुनिका ने जीता गोल्ड मैडल

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

-ब्रेन ट्यूमर और स्टेज-3 कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी हैं गुनिकाको मात दे चुकी हैं गुनिका फोटो संख्या-14 नंबर हापुड़, संवाददाता। श्रीमती

पुणे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुनिका ने जीता गोल्ड मैडल

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ की प्रधानाचार्या पारूल शर्मा की भतीजी गुनिका शर्मा ने ब्रेन ट्यूमर और स्टेज-3 कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देकर अब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने पुणे में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्रीशिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुनिका शर्मा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर गुनिका शर्मा का चयन वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रधानाचार्या पारूल शर्मा ने बताया कि गुनिका शर्मा केवल 3 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से जूझी थीं।

जब डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी। ऑपरेशन के बाद गुनिका को 55 प्रतिशत शारीरिक अक्षमता और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन गुनिका ने हार नहीं मानी। गुनिका ने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा और ताइक्वांडो में कड़ी मेहनत शुरू की। सफलता पर गुनिका के दादा रामकिशन शर्मा एवं दादी रिटायर्ड प्रिंसिपल संतोष शर्मा काफी खुश हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।