नए मकान के सामने सोए अधेड़ को जगा बदमाशों ने सीने में मारी गोली
गोपालगंज जिले के नौतन थाने के मिर्जापुर में रविवार की रात बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। परिवार उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोपालगंज। सीवान जिले के नौतन थाने के मिर्जापुर से दक्षिण तीनमुहानी व हथुआ थाने के मिर्जापुर गांव के सीमावर्ती इलाके में रविवार की देर रात बदमाशों ने एक अधेड़ को सीने में गोली मार दी। गोली लगने से अधेड़ जख्मी हो गए। जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के विवरण
प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया। अधेड़ की बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे लेकर गोरखपुर रवाना हो गए। जहां जिंदगी व मौत से अधेड़ जूझ रहा है। गोली लगने से जख्मी अधेड़ मिर्जापुर गांव के रामचन्द्र यादव का 50 वर्षीय बेटा मजिसटर यादव बताया गया है।
परिवार की बात
मजिस्टर यादव के बेटे ने बताया कि उसके पिता अपने नए मकान के सामने रविवार की रात सोए थे। इस दौरान एक बुलेट पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश बाइक को चालू कर खड़ा था। दो बदमाश उसके पिता के पास पहुंचे। एक अपने हाथ में पिस्टल तो दूसरा राइफल लिया था। उनके पिता केा पिस्टल से गोली मारी गई। विरोध करने के दौरान राइफल को पकड़ लिया गया तो बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद हथुआ व सीवान जिले के नौतन थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। (रिपोर्ट- अभिजीत किशोर)


