कांवरियों का जत्था आज बाबा आमरेश्वर धाम में करेगा जलाभिषेक

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

गुमला जिले के भरनो प्रखंड से बाबा आमरेश्वर धाम के लिए जा रहे कांवरिया भाइयों और बहनों का जुरदाग में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जेएमएम खूंटी जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता और जलपान की व्यवस्था की। 25 से 30 वर्ष पूर्व आरंभ हुई यह कांवर यात्रा अब हजारों श्रद्धालुओं को अपने भीतर समेटे हुए है।

कांवरियों का जत्था आज बाबा आमरेश्वर धाम में करेगा जलाभिषेक

कर्रा, प्रतिनिधि। सावन के पावन अवसर पर गुमला जिले के भरनो प्रखंड से खूंटी स्थित बाबा आमरेश्वर धाम जा रहे कांवरिया भाइयों-बहनों के जत्थे का रविवार को जुरदाग में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान जेएमएम खूंटी जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी की ओर से कांवरियों के लिए नाश्ता एवं जलपान की व्यवस्था की गई। विश्राम और जलपान के बाद कांवरियों ने नंगे पांव बाबा आमरेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। जत्था सोमवार सुबह धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा। जुरदाग पहुंचने पर कांवरियों ने कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद नाश्ता और जलपान कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा में सहयोग किया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। कांवरियों के लिए पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई。

25 वर्ष पहले शुरू हुई थी यात्रा:

बताया गया कि करीब 25 से 30 वर्ष पूर्व भरनो प्रखंड के पांच सदस्यों की एक टीम ने इस कांवर यात्रा की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में सीमित संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते थे। समय के साथ यात्रा का विस्तार होता गया और अब भरनो प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु पैदल बाबा आमरेश्वर धाम पहुंचते हैं।

जगह-जगह कांवरियों का हुआ स्वागत:

कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाते हैं। स्थानीय लोग कांवरियों का स्वागत करने के साथ उनके लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था करते हैं। इससे लंबी पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलती है।

नगर भवन में रुका था जत्था:

कांवरियों का जत्था शनिवार रात कर्रा स्थित नगर भवन में ठहरा था। रविवार सुबह सभी श्रद्धालुओं ने वहां से अपनी पैदल यात्रा शुरू की और जुरदाग पहुंचे। इसके बाद कुछ देर विश्राम करने और जलपान के बाद जत्था बाबा आमरेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ।

सेवा करना सौभाग्य की बात : राहुल केशरी

जेएमएम जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। स्थानीय लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग करते हुए कांवरियों को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

सामान्य प्रश्न

✦कांवर यात्रा कब शुरू हुई थी?−
करीब 25 से 30 वर्ष पूर्व भरनो प्रखंड के पांच सदस्यों की एक टीम ने इस कांवर यात्रा की शुरुआत की थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवरियों का जत्था आज बाबा आमरेश्वर धाम में करेगा जलाभिषेक