नेशनल रोलबॉल में चिराग ने पूर्वी क्षेत्रीय चैंपियनशिप में लहराया परचम
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
गुलमोहर हाई स्कूल की सातवीं कक्षा के छात्र बी. साई चिराग ने छत्तीसगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा रायगढ़ में आयोजित छठी पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोलबॉल चैंपियनशिप 2026 के अंडर-14 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। दो से चार अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन और खेल भावना के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार भी मिला। विद्यालय ने उनकी मेहनत और उपलब्धि की सराहना की।
नेशनल रोलबॉल में चिराग ने पूर्वी क्षेत्रीय चैंपियनशिप में लहराया परचम
गुलमोहर हाई स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र बी. साई चिराग ने छत्तीसगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा रायगढ़ में आयोजित छठी पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोलबॉल चैंपियनशिप 2026 के चौदह वर्ष से कम आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दो से चार अक्टूबर तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई।इस दोहरी उपलब्धि के तहत साई चिराग को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अटूट लगन जुड़ी है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह की उपलब्धियां छात्रों के बहुमुखी विकास को दर्शाती हैं।


