हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों को बांटे तिरंगे
हिन्दुस्तान, बिजनौर
गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस छात्र एवं छात्रा इकाई द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उदिता राजपूत ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान पर विद्यार्थियों को जागरूक किया और तिरंगे वितरित किए गए। मोहम्मद सलीम का विशेष योगदान रहा।
हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों को बांटे तिरंगे
गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एनएसएस छात्र एवं छात्रा इकाई के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद आरिफ एवं डॉ. उदिता राजपूत के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में डॉ. उदिता राजपूत ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान और उनके आदर्शों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को तिरंगे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मोहम्मद सलीम का विशेष योगदान रहा।


