नेपाल बाढ़ में लापता गुजरात के 29 लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल लिए
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
गांधीनगर, एजेंसी। गुजरात सरकार ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता 30 लोगों बाद लापता 30 लोगों

गांधीनगर, एजेंसी। गुजरात सरकार ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता 30 लोगों में से 29 के परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र करने का काम पूरा कर लिया है। इनमें गैर-निवासी गुजराती (एनआरजी) भी शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार एकत्र किए गए नमूनों को डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद बाढ़ के बाद बरामद शवों और मानव अवशेषों की पहचान की जाएगी।


