ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगुजरात चुनाव: जिस सी-प्लेन में सवार हुए पीएम मोदी जानें उसकी खूबियां

गुजरात चुनाव: जिस सी-प्लेन में सवार हुए पीएम मोदी जानें उसकी खूबियां

यह पहला मौका है जब पीएम सी-प्लेन का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए करने वाले हैं। आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे...

Richaलाइव हिन्दुस्तान टीम। ,नई दिल्लीTue, 12 Dec 2017 11:03 AM

पहली बार सी-प्लेन का प्रयोग

पहली बार सी-प्लेन का प्रयोग 1 / 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट जाएंगे और साथ ही अंबाजी मंदिर के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में लगे हैं लेकिन उनके इस प्रचार की खासियत है जापान से आया वह सी-प्लेन जिसे भारत से सटी पाकिस्तान की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए खरीदा गया। मोदी सी प्लेन से साबरमती रिवर फ्रंट जाएंगे और मंदिर के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी ने सोमवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। यह पहला मौका है जब पीएम सी-प्लेन का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए करने वाले हैं। 

जापान से आया है सी-प्लेन 

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे जब इस वर्ष सिंतबर में भारत दौरे पर आए तो दोनों देशों के बीच इस एयरक्राफ्ट की डील साइन हुई। सी-प्लेन को यूएस-2 एम्फिबियस एयरक्राफ्ट भी कहा जाता है। यह दुनिया का अकेला ऐसा एयरक्राफ्ट है जो जितनी कुशलता के साथ हवा में उड़ान भर सकता है उतनी ही कुशलता से पानी में भी लैंड हो सकता है। इसकी यह खासियत इसे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ बनाती है। भारत ने जापान के साथ 12 ऐसे एयरक्राफ्ट की डील साइन की थी। 
 

हर जगह पहुंच सकेगी इंडियन नेवी

हर जगह पहुंच सकेगी इंडियन नेवी 2 / 2

इस एयरक्राफ्ट के बाद इंडियन नेवी उन इलाकों में भी दाखिल हो सकती है जहां पर लैंडिंग के लिए कोई जगह हीं नहीं हैं। ऐसे में यह एयरक्राफ्ट कमांडो ऑपरेशन के लिए भी बेस्ट हैं। इस एयरक्राफ्ट के बाद तेजी से किसी भी जगह ट्रूप्‍स को डेप्‍लॉय करने में आसानी हो सकेगी। इस एयरक्राफ्ट में क्रू के तौर पर 11 लोग आ सकते हैं। इसकी पैसेंजर कैपेसिटी 20 और 12 पैसेंजर इसमें अतिरिक्‍त जरूरत पड़ने पर बैठाए जा सकते हैं। 

इस एयरक्राफ्ट में चार रोल्‍स रॉयस इंजन लगे हैं। इस एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम स्‍पीड 560 किमी प्रति घंटा यानी 302 नॉट्स है। एयरक्राफ्ट की रेंज 4,700 किमी है और इसे टेक ऑफ करने के लिए 490 मीटर की जगह चाहिए होती है। जमीन पर लैंड करने के लिए इसे 1,500 मीटर की जगह चाहिए होती है। जमीन पर लैंड करने के लिए इसे 1,500 मीटर की जगह चाहिए होती है। पानी में लोड के साथ टेकऑक करने के लिए इसे 280 मीटर की दूरी तो लैंड करने के लिए 330 मीटर की जगह की जरूरत होती है। एयरक्राफ्ट करीब 32 पैसेंजर के साथ एक बार में 4500 किलोमीटर दूरी तक की उड़ान भर सकता है।