ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनाइजीरियाई मस्जिद पर हमले में इमाम समेत 12 की हत्या, लालू का ऑपरेशन आज; सुबह की टॉप 5 खबरें

नाइजीरियाई मस्जिद पर हमले में इमाम समेत 12 की हत्या, लालू का ऑपरेशन आज; सुबह की टॉप 5 खबरें

नाइजीरियाई मस्जिद में हुए हमले में इमाम समेत 12 लोगों की हत्या हुई है। कई लोग अगवा हुए हैं। उधर, सिंगापुर में आज लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन होना है। सुबह की टॉप 5 खबरें...

नाइजीरियाई मस्जिद पर हमले में इमाम समेत 12 की हत्या, लालू का ऑपरेशन आज; सुबह की टॉप 5 खबरें
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 05 Dec 2022 08:07 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरियाई मस्जिद में हुए हमले में इमाम समेत 12 लोगों की हत्या हुई है। कई लोग अगवा हुए हैं।  सिंगापुर में आज लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन होना है। वहीं, गुजरात में दूसरे चरण में जिन शेष 93 सीट पर मतदान हो रहा है। उसके लिए 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। यूपी की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर, खतौली विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। भारत बांग्लादेश पहले वनडे में रोहित शर्मा अपने ही साथी क्रिकेटर को गाली देते हुए कैमरे पर कैद हुए। सुबह की टॉप 5 खबरें पढ़ें।

पीएम मोदी और अमित शाह आज डालेंगे वोट
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 93 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत आज मतपेटियों में कैद होगी। दूसरे चरण में 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर मतदान होगा। पीएम मोदी और अमित शाह आज मतदान करेंगे। लाइव अपडेट के लिए पढ़ें।

कड़ी सुरक्षा के बीच मैनपुरी, खतौली और रामपुर में मतदान शुरू
यूपी की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर, खतौली विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन तीन सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर है। मैनपुरी में अखिलेश की पत्नी डिंपल उम्मीदवार हैं। पूरी खबर पढ़ें।

लालू का सिंगापुर में आज होगा ऑपरेशन
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट आज सिंगापुर के माउंट एलिजाबेल अस्पताल में होगा। उनकी बेटी रोहिणी उन्हें किडनी दान कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें।

नाइजीरियाई मस्जिद में इमाम सहित 12 की हत्या
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मस्जिद को निशाना बनाया। घटना में इमाम समेत नमाज अदा कर रहे 12 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। खबर है कि शनिवार रात को हुई इस गोलीबारी के बीच हमलावरों ने मस्जिद से ही कुछ लोगों का अपहरण भी किया है। पहले भी नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले की खबरें आती रही हैं।। पूरी खबर पढ़ें।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा ने साथी क्रिकेटर को दी गाली
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे हार गई है। मैच के दौरान रोहित शर्मा ने आपा भी खोया। साथी क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर को गाली दी। इस दौरान वो कैमरे में कैद हो गए। पूरा वीडियो देखें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें