कांवड़ शिविर में लाइट जलाने के लिए लेना होगा अस्थाई कनेक्शन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

कांवड़ यात्रा को सकुशल और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए पावर कारपोरेशन ने कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अस्थाई बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य है, जिसमें 100 रुपए प्रोसेसिंग फीस देना होगा। सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियों का पालन करना भी आवश्यक है।

कांवड़ शिविर में लाइट जलाने के लिए लेना होगा अस्थाई कनेक्शन

कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य पावर कारपोरेशन के द्वारा कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कांवड़ लेकर आने वाले सभी शिवभक्तों का स्वागत करते हुए अपील की है कि कांवड़ शिविर में लाइट जलाने के लिए संचालकों को अस्थाई बिजली कनेक्शन लेना होगा। जिसकी प्रोसेसिंग फीस 100 रुपए जमा करनी होगी। पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर लगाने वाले व्यक्ति अस्थायी विद्युत कनेक्शन सिंगल विंडो काउंटर के माध्यम से विद्युत वितरण खंड वाणिज्य प्रथम, टाउनहॉल, जानसठ और खतौली कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए प्रत्येक कनेक्शन पर 100 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। चार किलोवॉट तक के अनमीटर्ड कनेक्शन के लिए 336 रुपये प्रति किलोवॉट प्रतिदिन तथा 5 से 20 किलोवॉट तक के कनेक्शन के लिए 5,600 रुपये प्रतिदिन शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइनों और पोलों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें तथा विद्युत परिवर्तकों की सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग पर कांवड़ या अन्य सामान न रखे। इसके अलावा विद्युत लाइनों के नीचे सेवा शिविर स्थापित नहीं करें। ऊंची कांवड़ लेकर चलते समय विशेष सावधानी बरतते हुए उसे ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए। शिविरों में केवल वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग किया जाए। विद्युत संयोजन से पहले विद्युत सुरक्षा निदेशालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना अनिवार्य है।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकांवड़ शिविर में लाइट जलाने के लिए लेना होगा अस्थाई कनेक्शन