प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद में एचआरआईटी यूनिवर्सिटी ने सिक्स सिगमा आईएएस अकादमी के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं पर एक विशेष मार्गदर्शन संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल और कुलपति प्रो. डॉ. डीके शर्मा शामिल थे।

गाजियाबाद, वंदना। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में सिक्स सिगमा आईएएस अकादमी के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं पर एक विशेष मार्गदर्शन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल, कुलपति प्रो. डॉ. डीके शर्मा, डीन अकादमिक प्रो. डॉ. अनुभव कुमार और अकादमी की संस्थापक डॉ. शिखा दरबारी के मार्गदर्शन में किया गया।


