मां पाटेश्वरी विवि में अतिथि शिक्षकों के 18 पदों का परिणाम घोषित

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का परिणाम घोषित किया। कुल 18 पदों पर मेरिट के आधार पर चयन हुआ। साक्षात्कार 17 से 21 अगस्त तक आयोजित किए गए थे। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि शिक्षण कार्य आरंभ हो चुका है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की तैनाती की जा रही है।

मां पाटेश्वरी विवि में अतिथि शिक्षकों के 18 पदों का परिणाम घोषित

बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आयोजित साक्षात्कार का परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार की देर शाम घोषित कर दिया। आठ स्कूलों में कुल 18 अतिथि शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। कार्यपरिषद के अनुमोदन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अतिथि शिक्षक के रूप में इम्पैनल किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अतिथि शिक्षकों के इम्पैनलमेंट के लिए 18 जुलाई को विज्ञापन जारी कर तीन अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके बाद 17 से 21 अगस्त तक विभिन्न विषयों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए।

परिणाम के अनुसार स्कूल ऑफ जूलॉजी में डॉ. सत्य प्रकाश सिंह व प्रियंका जायसवाल, बॉटनी में आकृति विजया व अंबर गुप्ता, पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन में उपासना सिंह व सावन सिंह का चयन हुआ है। इसी तरह केमिस्ट्री में डॉ. प्रेरणा त्रिपाठी व डॉ. अखिलेश कुमार, मैथेमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स में पंकज कुमार शुक्ल व बलराम प्रजापति तथा फिजिक्स में वरुण कुमार सिंह व भरत कुमार गुप्ता चयनित हुए हैं। होम साइंस एंड कम्युनिटी स्टडीज में दीशिता सिंह व रमा मौर्य और इंग्लिश एंड इंटरनेशनल लैंग्वेजेज में सोनल पांडेय व शांतनु सिंह को मेरिट में स्थान मिला है। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के साथ शिक्षण कार्य भी शुरू हो चुका है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विषयवार शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमां पाटेश्वरी विवि में अतिथि शिक्षकों के 18 पदों का परिणाम घोषित