कर्मचारी के लिए गाड़ी खरीदने में मिल सकती है राहत
कर्मचारियों के लिए गाड़ी खरीदने और ग्रुप इंश्योरेंस कंपनियों को जीएसटी में राहत मिल सकती है। जीएसटी लॉ कमिटी ने आईटीसी देने का प्रस्ताव तैयार किया है। यदि कंपनियाँ अपने कर्मचारियों के लिए वाहन खरीदती हैं या हेल्थ/टर्म इंश्योरेंस कराती हैं, तो आईटीसी का लाभ मिल सकता है।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कर्मचारियों के लिए गाड़ी खरीदने और ग्रुप इंश्योरेंस कराने वाली कंपनियों को जल्द ही जीएसटी में बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी लॉ कमिटी ने ऐसे मामलों में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) देने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव में प्रावधान किया गया है कि यदि कोई कंपनी अपने कर्मचारियों के आधिकारिक तौर पर व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए वाहन खरीदती है या कर्मचारियों के लिए ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस व ग्रुप टर्म इंश्योरेंस लेती है, तो ऐसी स्थिति में कंपनी को आईटीसी का लाभ दिया जा सकता है।मौजूदा
नियमों में कंपनियों को ऐसे खर्चों पर आईटीसी लेने में कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। प्रस्ताव लागू होने पर कंपनियों का कर बोझ कम होगा। इससे ऑटोमोबाइल और बीमा क्षेत्र को फायदा मिलने की उम्मीद है। इस महीने के अंत तक जीएसटी काउंसिल की बैठक होने की संभावना है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


